Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व 4 अन्य के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

ईडी  ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व 4 अन्य के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।
एक विशेष पीएमएलए अदालत ने 21 मार्च को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में सोरेन की न्यायिक हिरासत चार अप्रैल तक बढ़ा दी थी। विशेष पीएमएलए अदालत ने 15 फरवरी को उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसे बाद में 21 मार्च तक बढ़ा दिया गया था।
बता दें कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद, सोरेन को रांची के होटवार में बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रखा गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,910