Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एचइसी को भेल से मिलेगा 20 क्रेन बनाने का कार्यादेश

एचइसी को भेल से मिलेगा 20 क्रेन बनाने का कार्यादेश
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एचइसी को भेल से जल्द ही बड़ा कार्यादेश मिलने की संभावना है इसकी जानकारी पिछले दिनों सीएमडी केएस मूर्ति ने अधिकारियों को दी थी  इस संबंध में एचइसी के अधिकारी ने बताया कि भेल से एचइसी को करीब 20 क्रेन का कार्यादेश मिलना है। यह करीब 220 करोड़ रुपये का होगा।

भेल एचइसी को कच्चे माल की आपूर्ति और कार्यशील पूंजी भी मुहैया करायेगा अधिकारी ने यह भी बताया कि भेल के पास क्रेन का बड़ा ऑर्डर है वहीं, एचइसी को विभिन्न श्रेणी के क्रेन बनाने का महारत हासिल है एचइसी ने अभी तक विभिन्न क्षमता के 550 से अधिक क्रेन का डिस्पैच किया है अगर भेल से क्रेन का कार्यादेश मिलता है, तो एचइसी एक बार फिर पटरी पर आ जायेगा मालूम हो कि कार्यशील पूंजी के अभाव में एचइसी में लगभग सात माह से उत्पादन ठप पड़ा हुआ है कर्मी पिछले 74 दिनों से आंदोलनरत हैं

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,281