Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 74
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गर्मी की शुरुआत से ही "अतिथि" बनने लगी बिजली रानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गर्मी की शुरुआत से ही "अतिथि" बनने लगी बिजली रानी
विज्ञापन
  • गर्मी आते ही बिजली की लुकाछिपी का खेल शुरू
  • पावर कट की समस्या से रांची के लोग हो रहे परेशान

टीम एबीएन, रांची। गर्मी आते ही झारखंड में पावर कट की समस्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को भी राजधानी के कई मोहल्लों में पावर कट की समस्या देखने को मिली। रांची के कडरू, राजभवन इलाका, कोकर जैसे क्षेत्रों में शुक्रवार को दिनभर बिजली की आंखमिचौली देखने को मिली।

राजधानी रांची में इन दिनों सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। दोपहर होते ही गर्मी प्रचंड रूप में पहुंच जाती है। मार्च महीने में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। जिस वजह से लोग पंखा, कूलर और एसी का उपयोग करते हैं। लेकिन बिजली नहीं रहने की वजह से गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रांची में प्रतिदिन कम से कम ढाई सौ से तीन सौ मेगावाट बिजली की खपत है।
विभिन्न फीडर से पूरे राजधानी में बिजली सप्लाई कराई जाती है। लेकिन अप्रैल आने से पहले ही राजधानी के बढ़ते तापमान की वजह से लोगों ने अभी से ही पंखा, फ्रिज, एसी या कूलर जैसे संसाधनों का उपयोग शुरू कर दिया है, जिससे कहीं ना कहीं बिजली की खपत बढ़ गयी है।

बता दें कि शुक्रवार को कोकर जैसे बड़े इलाके में देर शाम लाइट की समस्या से लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो वही कडरू और राजभवन के आसपास जैसे वीआईपी इलाकों में पावर कट की समस्या से लोग परेशान रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को लाइट कटने से खास दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो वहीं धुर्वा में भी कई सुदूर क्षेत्रों में पावर कट की समस्या से लोग परेशान रहे।

विज्ञापन