- पलामू डीसी के नाम पर बना फर्जी फेसबुक अकाउंट
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के डीसी नाम पर किसी ने फर्जी अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट से कई लोग जुड़ गये हैं, हालांकि प्रशासन को जब इसकी जानकारी मिली तो इसे बंद करवाने की दिशा में जुट चुकी है।
साथ ही लोगों से अपील की गयी है कि इस अकाउंट से भेजे जा रहे किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया न दें। ज्ञात हो की इससे पहले भी पलामू उपायुक्त के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना यूजर्स को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया गया था।