Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झाल बजाकर और डांस कर होली का जश्न मना रहे भाजपाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झाल बजाकर और डांस कर होली का जश्न मना रहे भाजपाई
विज्ञापन
  • सियासी जंग के बीच झारखंड भाजपा के नेताओं पर चढ़ा होली का रंग
  • राजनीतिक दलों पर भी होली का खुमार चढ़ा हुआ है
  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से होली मनायी गयी
  • नेता और कार्यकर्ता झूमते गाते और एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आये

टीम एबीएन, रांची। होली को लेकर उत्साह चरम पर है। राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रंगों के साथ-साथ इस बार की होली भी खास है। शायद यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में होली के मौके पर प्रदेश स्तर के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक सभी जमकर नाचते नजर आये। होली के गीतों पर थिरकते हुए बीजेपी नेताओं ने न सिर्फ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया बल्कि होली की शुभकामनाएं भी दीं।

होली के रंग में नेता इस कदर डूबे कि प्रदेश संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह के साथ-साथ बीजेपी सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश और संगठन के कई बड़े नेता समेत कार्यकर्ता भी खुद को नाचने से नहीं रोक सके। 

उन्होंने जमकर होली खेली। किसी ने डांस किया तो किसी ने झाल बजायी। इस दौरान पारंपरिक होली गीतों के साथ-साथ चुनावी गीत भी गाये गये और झारखंड की सभी 14 सीटों के साथ-साथ 400 सीटें जीतने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन