Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

हजारीबाग : ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
  • ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय के समीप जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। ये हादसा शनिवार की सुबह 9:30 बजे के आसपास की है।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रही ग्लैमर मोटर साइकिल को पीछे से आ रही ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। घटना के बाद ट्रेलर के चक्के में फंसे बाइक सवार को चालक ने काफी दूर तक घसीट लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

जानकारी के मुताबिक युवक अपने ससुराल बरही से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक को ट्रेलर ने काफी दूर तक घसीट ले गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,965