- रांची में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपनी पत्नी के साथ बाजार करने आया था। इसी दौरान उसे अपराधियों ने गोली मार दी। इस वारदात में युवक घायल हो गया था। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार ये घटना उर्दू लाइब्रेरी के पास की है। बताया जा रहा है कि ये मामला आपसी रंजिश का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उर्दू लाइब्रेरी के पास जिस युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है, उसका नाम छोटू रंगसाज है।
वह गढ़वा जिले के रंका का रहनेवाला था। वह कुख्यात अपराधी था। गढ़वा के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ था। उस पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। रंगों के पर्व होली में शांति-व्यवस्था को लेकर जहां एक तरफ पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी है।
वहीं वारदात को अंजाम देकर अपराधी रांची पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।