Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

स्प्रिंग कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल, धूमधाम से हुआ समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
स्प्रिंग कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल, धूमधाम से हुआ समापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ और लिटिल एंजल के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 3 दिनों से चल रहे स्प्रिंगं कैंप शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

स्प्रिंग कैंप में डांसिंग, ड्रामा, प्रिंटिंग आर्ट एंड क्राफ्ट तथा गेम्स आदि सिखाये गये। संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल बताया कि समापन अवसर पर बच्चों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों के साथ फूलों की होली खेली गयी।

समापन मौके पर प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह उनके विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कैंप में बच्चों ने जो सीखा उसका बखूबी प्रदर्शन किया। कैंप में बच्चों को बताया गया कि कैसे वह पढ़ाई के साथ-साथ अपनी पसंद के गेम में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या बागला ने बच्चों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के लिए तो हम अपनी पाठ्य पुस्तकों से पूरे वर्ष शिक्षा प्राप्त करते ही है, लेकिन इसके अतिरिक्त भी हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर कुछ हटकर भी अनेक गतिविधियां और क्रियाकलाप अत्यंत उपयोगी हो सकते हैं। 

स्प्रिंग कैंप इसका बेहतर विकल्प है, जिसमें हम अपना शारीरिक एवं मानसिक विकास कर सकते है। स्प्रिंग कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं। स्प्रिंग कैम्प के सफल समापन पर जेसीआई यूथ की ओर से सभी बच्चों और स्कूल की शिक्षिका को गिफ्ट दिया गया। 

कार्यक्रम में सहयोग के लिए जेसीआई यूथ ने लिटिल एंजल स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या बागला एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है। समापन समारोह में अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव ऋचा जालान कार्यक्रम की संयोजिका मोनिका ग़ोयनका व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन