Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राजमहल : जेल में छापामारी के बाद जेलर को कड़ी हिदायत

राजमहल : जेल में छापामारी के बाद जेलर को कड़ी हिदायत
विज्ञापन
  • राजमहल जेल में छापेमारी, जेलर को दिया गया ये निर्देश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, राजमहल। एसडीओ कपिल कुमार एवं एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार एवं शनिवार की मध्य रात्रि को राजमहल जेल में छापेमारी की गयी। लगभग एक घंटे तक चली छापेमारी में बंदियो के सेल का जांच किया गया। हालांकि छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।

एसडीओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एवं रूटिंग जांच के तहत कार्रवाई की गयी है। सभी सेल का जांच किया गया। कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई है। जेलर को जेल मैनुअल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। 

मौके पर राजमहल सीओ अशोक कुमार सिन्हा, उधवा बीडीओ विशाल पांडे, पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, राधानगर थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी व जेलर दिलीप कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 17,608