Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जया किशोरी के भजनों पर झूम उठे लोहरदगा के लोग

जया किशोरी के भजनों पर झूम उठे लोहरदगा के लोग
विज्ञापन
लोहरदगा। ललित नारायण स्टेडियम में बुधवार को सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूज्या जया किशोरी द्वारा नानी बाई रो मायरो एवं भजन का शुभारंभ हुआ।लोहरदगा की पावन धरती पर पहली बार राज्यसभा सांसद प्रसाद साहू एवं समस्त साहू परिवार और लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विश्वविख्यात भजन गायिका जया किशोरी के कथा एवं भजनों से लोहरदगा जिला भक्तिमय हुआ।कथा सुनने के लिए हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु पंडाल में उमड़े। कथावाचन को पहुंची बाल व्यास पूज्य जया किशोरी ने कथा का शुभारंभ जय श्री राधे, जय श्री राधे.... गीत के साथ की। उन्होंने कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि नानी बाई रो मायरो अटूट श्रद्धा पर आधारित प्रेरणादायी कथा है। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया जाता है। भगवान को यदि सच्चे मन से याद किया जाए तो वे अपने भक्तों की रक्षा करने स्वयं आते हैं। जया किशोरी ने कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि नानी बाई रो मायरो की शुरूआत नरसी भगत के जीवन से हुई। नरसी का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में आज से 600 साल पूर्व हुमायूं के शासनकाल में हुआ। नरसी जन्म से ही गूंगे-बहरे थे। वो अपनी दादी के पास रहते थे। उनके एक भाई-भाभी भी थे। भाभी का स्वभाव कड़क था। एक संत की कृपा से नरसी की आवाज आ गई तथा उनका बहरापन भी ठीक हो गया। कथा के बीच जया किशोरी के मधुर भजनों पर पंडाल में बैठे श्रद्धालु झूम उठे। मौके पर शेफाली साहू, राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मनु साहू, राहुल साहू, वंदना साहू, रोहित साहू, हर्षित साहू, रुचि साहू, सच्चिदानंद चौधरी, दिनेश साहू, अरुण गुप्ता, रोहित प्रियदर्शी उरांव, अशोक यादव, निशिथ जायसवाल, सूखैर भगत, राजेन्द्र खत्री, ओम प्रकाश सिंह, कमल केशरी, लालमोहन केशरी, अजय पंकज, किशोर कुमार वर्मा, सतीश जायसवाल, पंकज जायसवाल, जगदीप भगत, अरुण वर्मा, राहुल कुमार, संजय बर्मन, विशाल डुंगडुंग, सुमित रॉय, सन्दीप गुप्ता, प्रभात भगत, सजल कुमार, प्रदीप विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,086