टीम एबीएन, पलामू। पाटन-पड़वा रोड के नावाडीह उतार गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 38 वर्षीय उपेंद्र पांडेय उर्फ लुलू की मौत घटना स्थल पर हो गयी। जबकि महिला कलावती देवी और सर्वजीत पांडेय घायल हो गये। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अवैध बालू लगा ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए पुलिस पीछा कर रही थी। इसी क्रम बाइक पर सवार उपेंद्र पांडेय को चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। वहीं पुलिस वाहन को बंधक बनाया है।