Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेसीआई यूथ ने किया तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

जेसीआई यूथ ने किया तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ और लिटिल एंजल नर्सरी स्कूल ने तीन दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ किया। जेसीआई यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने समर कैंप में बच्चों ने डांसिंग, ड्रामा, प्रिंटिंग, मूवी आर्ट एंड क्राफ्ट, सिंगिंग तथा गेम्स कार्यक्रमों को सिखाया जा रहा है। इस समर कैंप में लगभग 50 छोटे बच्चे शामिल हैं। यह विशेष कार्यक्रम आगामी 23 मार्च  तक चलेगा। 

बच्चों को प्रतिभावान बनाने में इस समर कैंप का विशेष योगदान होगा। बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने और तथा उनके व्यक्तित्व को निखारने का यह बहुत अच्छा माध्यम है। उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। 

इसके अलावा पढ़ाई से हटकर बच्चे कई सारी नयी चीजों के बारे में जान पाते हैं। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्नो बच्चों ने अंग्रेजी एवं हिंदी कविताओं की प्रस्तुति दी। मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या बागला, संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बधानी, सचिव ऋचा जालान, मोनिका गोएनका व अन्य सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,607