टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ एवं झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कल दिनांक 21/03/2024 को अपराह्न 3.30 बजे न्यू बार भवन के प्रथम तल पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
जिसमें संगठन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। उक्त जानकारी अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चंद्र महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।