Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेपीएससी परीक्षा प्रपत्र लीक मामले की जांच के पक्ष में भाजपा-कांग्रेस

जेपीएससी परीक्षा प्रपत्र लीक मामले की जांच के पक्ष में भाजपा-कांग्रेस
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस ने जेपीएससी परीक्षा में पर्चा लीक होने के आरोपों की जांच की मांग की 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की जांच की मांग की। 

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते को पत्र लिखकर कथित पर्चा लीक मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने और रविवार को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। 

उन्होंने पत्र में लिखा- पिछले चार वर्षों में ऐसी कोई परीक्षा नहीं हुई है, जिसमें नकल, अनियमितता या विसंगतियां सामने नहीं आयी हैं। भाजपा के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक होने का यह कोई साधारण मामला नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित घोटाला है। इससे पहले, हमने जेएसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने का मामला देखा है। 

इस बीच, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले की गहन जांच का आदेश देना चाहिए और प्राथमिकता के आधार पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि ऐसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद होता है और राज्य की छवि भी खराब होती है।

सरकार को बदनाम करने के लिए अफवाह फैलायी गयी : भट्टाचार्य 

झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य तिर्की ने कहा, भाजपा और उसके नेता झारखंड में झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सरकार को तथ्य का पता लगाने के लिए गहन जांच करनी चाहिए। 

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मलेन में कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए अफवाह फैलायी गयी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका खुलासा किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,397