सिल्ली में हाथियों का उत्पात जारी, ग्रामीण दहशत में
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। प्रखंड के गांवों में हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं। पिछले कई दिनों से करीब 40 हाथियों का झुंड सिल्ली के अलग-अलग इलाके में शरण लिए हुए है। ये हाथी रात होते ही गांवों में धावा बोल रहे हैं और उत्पात मचा रहे हैं।
बीती रात लोटा के चापाटांड़ में हाथियों ने धावा बोला और मंजीत साहू के एक एकड़ जमीन पर दी गयी चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक अभी भी हाथी अलग-अलग झुंड में आसपास के वनों में छिपे हुए हैं। वन विभाग के मुताबिक हाथी भगाओ दल हाथियों को भगाने में लगा हुआ है।