Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अचानक लगी आग से बस में मची अफरातफरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अचानक लगी आग से बस में मची अफरातफरी
विज्ञापन

रांची से कोलकाता जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

टीम एबीएन, रांची। रांची से कोलकाता जा रही यात्रियों से भरी बस दुगार्पुर के जीटी रोड पर जलकर खाक हो गयी। घटना देर रात की है। सूचना मिलते ही विधाननगर फाड़ी और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू लिया गया। बस में करीब पचास यात्री सवार होने की सूचना थी। 

हालांकि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। समय रहते ही चालक एवं खलासी ने तत्परता से सभी यात्री को उतार कर पीछे से आ रही बसों में चढ़ाकर कोलकाता रवाना कर दिया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक रात करीब 3 बजे इंडो अमेरिकन मोड़ के समीप जीटी रोड से गुजर रहे लोगों ने देखा कि धू-धू करके बस जल रही है। उ

न्होंने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। खबर मिलते ही विधाननगर फाड़ी के पुलिस अधिकारी प्रवीण मंडल एवं ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। वहीं, जीटी रोड पर आग लगी की घटना देख सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहनों के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई थी। 

वहीं, फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग को नियंत्रण करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने से पहले ही बस में बैठे सभी यात्रियों को बाहर निकाल दिया गया था। सभी यात्री कोलकाता जाने वाले थे। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन