टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज, झारखंड का होली मिलन समारोह रविवार को कडरू स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग सपरिवार शामिल हुए। समाज की महिलाओं एवं युवतियों की संख्या उत्साहित करने वाली थी।
अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज, झारखंड के प्रदेश महासचिव एसएन भारती ने मिलन समारोह को संबोधित करते हूं कहां कि किसी भी समाज के विकास के लिए एकजुटता सबसे महत्वपूर्ण है। जिस किसी भी समाज के लोग बिखरे हैं तो उस समाज का विकास तो असंभव है ही, समाज को हाशिये पर खड़े रहने पर विवश रहना पड़ेगा।
समाज के विकास के लिए चलाई जाने वाली गतिविधियों में महिलाओं एवं युवतियों के रूचि लेने एवं बढ़-चढ़कर भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की। महासचिव एसएन भारती ने कहा कि किसी भी घर या परिवार की तरह किसी भी समाज को संवारने में मातृशक्ति की सबसे अहम भूमिका होती है।
होली मिलन समारोह का संचालन करते हुए अध्यक्ष महेंद्र गिरि ने भी एकजुटता बनाये रखने पर जोर दिया। मिलन समारोह में रांची जिले के ग्राम्य अंचलों के अलावा अन्य जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उपाध्यक्ष राजकुमार गिरि ने सभी का स्वागत किया।
रांची जिला अध्यक्ष कमलेश गिरि के अलावा दामोदर गिरि अरविंद गिरि ,बीरेंद्र गिरि, सतीश गिरि, शिव कुमार गिरि, भूषण भारती, प्रदीप गिरि, कृष्णा गिरि, अंत्येश गिरि, विजय पूरी, नन्द किशोर गिरि डा सुधीर गिरि सहित कई पदाधिकारियों ने अपने -अपने विचार व्यक्त किये।