Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अब एफएम पर मिलेगी ट्रैफिक जाम की जानकारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब एफएम पर मिलेगी ट्रैफिक जाम की जानकारी
विज्ञापन
  • एफएम पर दी जाएगी ट्रैफिक जाम की जानकारी, रांची पुलिस कर रही तैयारी

टीम एबीएन, रांची। सड़क जाम की वजह से किसी की फ्लाइट और ट्रेन नहीं छूटे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस नयी व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। अब एमएम रेडियो के जरीए वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की जानकारी दी जायेगी। 

वहीं ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया के माध्यम से शहर में ट्रैफिक जाम होने और जाम फ्री होने के की स्थिति दोनो की सूचनाएं दी जायेंगी। रांची ट्रैफिक पुलिस की ओर से जल्द ही एफएम रेडिया के साथ समझौता करेगी, इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है।

ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि इस सिस्टम को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इस पर कंपनी के साथ बातचीत भी चल रही है। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस की ओर कुछ दिन पहले ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम लागू कर दिया गया है। मोबाइल पर ट्रैफिक जाम से संबंधित जानकारी वाहन चालकों को दी जायेगी, लेकिन अधिकारी के बदलते ही यह व्यवस्था बंद कर दी गयी।

इस सिस्टम के दौरान वाहन चालकों को यह बताया जायेगा कि किन सड़कों में ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। अगर आप जरूरी काम करने के लिए निकले हैं तो संबंधित मार्ग का इस्तेमाल नहीं करें। एफएम के जरीए वाहन चालकों को यह सुझाव भी दिया जायेगा कि वे संबंधित मार्ग को छोड़कर इन मार्गों के जरीए गंतव्य तक जा सकते हैं। इन मार्गों में यातायात व्यवस्था सामान्य है।

लोगों को वीवीआईपी पलों, विशेष व्यवस्थाओं, धरना-प्रदर्शन, रैली आदि की जानकारी भी एफएम पर दी जायेगी। यह बताया जायेगा कि फिलहाल इस मार्ग का उपयोग नहीं करें ताकि वाहन चालक अपने अनुसार अपना आगे जाने की योजना बना सकें। इससे आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उनके समय की तो बचत होगी, साथ ही उनका ट्रैफिक जाम से भी उन्हें राहत मिलेगी।

विज्ञापन