टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रविकुमार ने सभी जिला निर्वाची पदाधिकारियों सह उपायुक्तों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने शनिवार को होनेवाले आयोग के प्रेस काॅन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव की संभावित घोषणा के मद्देनजर उपायुक्तों को निर्देशित किया। स्वच्छ एवं पारदर्शी चुनाव के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।