टीम एबीएन, रांची। आज से बीआईटी मेसरा-लालपुर सेंटर में औरोरा 24 की शुरुआत डीन युजी बीआईटी मेसरा डॉ संजय कुमार झा ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बैलून उड़ाते हुए किया। बच्चों को इस फेस्ट में उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के होने से छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग मिलता है।
बच्चे इतने उमंग के साथ अपने-अपने स्टॉल को तरह तरह की खाद्य सामग्री से सजा कर अपने ही साथ पढ़ाई करने वाले मित्रों को अपने हाथों से परोसकर खिलाया। जो एक बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों को पढ़ाई के बोझ को हल्का करने का एक सफल प्रयास है। इस आयोजन के लिए बीआईटी परिवार औरोरा के सभी टीम को बधाई दे रहा हूं।
निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने इस पूरे समारोह को एक उत्सव का रूप देने के लिए इसमें शामिल सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन की सफलता की कामना की। चार दिनों के इस उमंग भरे कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री से सजे आइसक्रीम, लिट्टी, मोमो से लेकर झारखंडी जायकेदार खाने का स्टॉल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
एक तरफ खेल का स्टोल दूसरे तरफ कबड्डी का आकर्षण पूरे उमंग में सभी छात्रों और शिक्षकों और कर्मियों की टीम डूबे हुए हैं। आज के इस पूरे आयोजन जो दो दिवसीय है। कल कबड्डी का फाइनल मुकाबला भी होना है। डॉ आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में यह पूरा आयोजन अपने सबाब पर है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.