टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)। लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत पलामू प्रमंडल अंतर्गत जिलों यथा पलामू, गढ़वा एवं लातेहार में वाहनों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करने को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने आज आयुक्त कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारियों तथा बस आनर एसोसिएशन एवं बस संचालकों के साथ बैठक की।
आयुक्त ने अपने-अपने जिला में आवश्यकता के अनुरूप वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को बेहतर समन्वय व तालमेल कर लोकसभा चुनाव को सफल बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिला परिवहन पदाधिकारी, बस आनर एसोसिएशन एवं बस संचालक आपसी समन्वय कर पलामू प्रमंडल अंतर्गत जिलों में वाहनों की आवश्यकता के विरुद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करायें।
उन्होंने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त पलामू प्रमंडल अंतर्गत पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले में मतदान कर्मियों, सेक्टर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं मतदान से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को कोई असुविधा नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाये।
वाहन संचालकों द्वारा उनकी कुछ मांगों पर विचार करने का भरोसा देते हुए चुनाव में अधिग्रहित किये जाने वाले विभिन्न श्रेणियों के मोटरगाड़ियों के लिए परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित दर के अनुरूप निर्धारित अवधि में भुगतान करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में आयुक्त के सचिव सह क्षेत्रीय परिवहन पर अधिकार के सचिव बिजय वर्मा, पलामू, गढ़वा के जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार के मोटरयान निरीक्षक सहित बस आॅनर एसोसिएशन, बस संचालकों की ओर से सत्येंद्र कुमार सिंह, असगर हुसैन, राजकुमार पांडेय, प्रभु दयाल सिंह, मंसूर खान, नागेंद्र आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.