टीम एबीएन, लोहरदगा। जमीन विवाद को ले पतलो ग्राम में दो पक्षो के बीच हुआ मार पीट टांगी के प्रहार से एक कि हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलिस। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के झलजमीरा पंचायत के पतलो ग्राम में जमीन विवाद में टांगी से मार कर एक युवक की हत्या कर दिया गया।
बताया जाता है कि पतलो निवासी दिगम्बर चिक बड़ाइक का पुत्र प्रदीप चिक बड़ाइक (26) और पिता दिगंबर चिक बड़ाइक द्वारा पिता पुत्र मिलकर पुराना जमीन विवाद में गांव के ही हौड़ा चिक बड़ाइक का 30 वर्षीय पुत्र ईश्वर चिक बड़ाइक को टांगी से मार कर हत्या कर दिया। मृतक का गर्दन व सिर में गहरे चोट का निशान है।
ग्रामीणों द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह को सूचना मिलते ही उनके निर्देश पर एस आई मनोज कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया तथा हत्यारोपी प्रदीप चिक बड़ाइक और उसके पिता दिगंबर चिक बड़ाइक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछ ताछ कर अग्रतर करवाई में जुट गयी है।