Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

ईडी की कार्रवाई से सकते में अम्बा प्रसाद और कांग्रेस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ईडी की कार्रवाई से सकते में अम्बा प्रसाद और कांग्रेस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और उनके रिस्तेदारों के ठिकाने पर ईडी ने अपनी दबिश दी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने हुडहुडु स्थित विधायक अंबा प्रसाद के घर सुबह 6 बजे ही अपनी दबिश दिखाते हुए छापेमारी शुरू की है। 

बताया जा रहा है कि आधे दर्जन से अधिक अंबा प्रसाद के सगे संबंधी के घर पर ईडी ने ताबिश दी है। इसके साथ ही साथ केरेडारी में भी ईडी की छापेमारी की खबर मिल रही है। हजारीबाग में इसके पहले भी ईडी ने छापेमारी की है। लेकिन यह पहली बार है कि किसी जनप्रतिनिधि के घर हजारीबाग में छापेमारी की जा रही है। 

छापेमारी की खबर के बाद अंबा प्रसाद के समर्थक भी उनके घर में पहुंचे हैं। सीआरपीएफ ने पूरे घर को सुरक्षित घेरे में ले लिया है और किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। 

बताया जा रहा है कि विधायक अंबा प्रसाद उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भी घर में उपस्थित हैं। सभी का फोन जब्त कर लिया गया है, किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है प्रवर्तन निदेशालय की 10 से 12 सदस्य टीम ने दस्तक दी है। उनके विभिन्न कागजातों को खंगाला जा रहा है साथ ही साथ प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही है।

वहीं खजांची तलाब स्थित जाने-माने कोयला व्यवसायी राजेंद्र साहू के घर में भी ईडी की छापेमारी हुई है। उनके घर में 1 साल पहले भी इनकम टैक्स की छापेमारी हुई थी। जो लगभग तीन दिनों तक चली थी। इस बार उनके यहां ईडी की छापेमारी की सूचना है। 

उनके आवास पर भी सीआरपीएफ की टीम को देखा जा सकता है। बताया जाता है कि चार सदस्यीय टीम उनके घर में छापेमारी कर रही है। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ ईडी के रांची जोनल आफिस में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत की गयी थी। शिकायत के आधार पर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ने पुलिस से अंबा के खिलाफ दर्ज सारे एफआईआर की जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन