टीम एबीएन, रांची। पूर्व आयोजित कार्यक्रम के अनुसार आज पुनदाग थाना के पास सड़क बनाओ आंदोलन बैनर के तहत कृष्णा नगर कॉलोनी और फोरेस्ट रिसर्च सेंटर पर बसे हुए मोहल्ला के करीब दो सौ से ज्यादा लोगों ने शांतिपूर्वक ढंग से आज धरना दिया।
इस आंदोलन को लालगुटवा पंचायत और कटहल मोड़ इलाका के विख्यात समाजसेवी प्रकाशलाल शाहदेव ने अपनी गरिमामयी उपस्थित से न केवल लोगों का मनोबल बढ़ाया बल्कि अपनी ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों ने सड़क के जर्जर अवस्था की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया और अपनी बातें रखी। नो रोड नो वोट, रास्ता नहीं तो सड़क नहीं के नारे भी लगे।
उन्होंने बड़ी ही गंभीरता से सबकी बातें सुनी और सड़क निर्माण में जो भी अड़चनें आ रही है उन्होंने अपने संबोधन में आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत तरीके से इसके निर्माण के लिए प्रयत्नशील होंगे। उन्होंने युवा वर्ग को इस तरह के आंदोलन से जुड़ने और समाज के विकास में भागीदारी बनने के लिए आवाहन किया।
आंदोलन में श्रीकांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा, पी सिंह, एस के सिन्हा, एस सी माहातो, राजेश जायसवाल, अरुण कुमार सिंह, जनार्दन बैठा, सुधीर टोप्पो, भोला महतो समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी आलोक इंद्र गुरु ने दी।