Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीआइएसएफ और सीसीएल ढोरी के सुरक्षा विभाग की छापेमारी में 15 टन अवैध कोयला जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीआइएसएफ और सीसीएल ढोरी के सुरक्षा विभाग की छापेमारी में 15 टन अवैध कोयला जब्त
विज्ञापन
बेरमो। कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए सीआइएसएफ और सीसीएल सुरक्षा विभाग की बुधवार की सुबह अमलो रेलवे साइडिंग में हुई संयुक्त छापामारी में लगभग 15 टन अवैध कोयला जब्त कर अमलो क्रशर में पहुंचा दिया। बता दें कि मंगलवार को छपरी रेस्ट हाउस में सीसीएल प्रबंधन की सीआइएसएफ और सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कोयला चोरी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था। इसी आलोक में आज छापेमारी की गई।छापामारी में सीआईएसएफ के उप कमांडेंट जयशंकर प्रसाद, एसआई मनोज कुमार, एके सिन्हा, इंस्पेक्टर मीना, सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी सीताराम यूइके, सुरक्षा निरीक्षक उमाशंकर महतो सहित दर्जनों जवान शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,134