Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टंडवा में जल्द बनेगा स्टेडियम, खेल को मिलेगा बढ़ावा : किशुन कुमार दास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टंडवा में जल्द बनेगा स्टेडियम, खेल को मिलेगा बढ़ावा : किशुन कुमार दास
विज्ञापन
टंडवा (चतरा)। टंडवा में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खिलाड़ियों के भावनाओं का ख्याल रखते हुए सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास तथा एनटीपीसी समुह महाप्रबंधक तजेंदर गुप्ता बुधवार को मैदान का निरीक्षण किया। मैदान समतलीकरण को लेकर कई जानकारियां ली। इस दौरान उपस्थित टंडवा स्पोर्ट एशोसियसन के पदाधिकारियों सहित अन्य स्थानीय गन्यमान लोग उपस्थित थे। अधिकारियों ने उपस्थित लोगो से मैदान सुंदरीकरण को लेकर जानकारी ली। विधायक श्री दास ने खिलाड़ियों के भावनाओं को समझते हुए एनटीपीसी समुह महाप्रबंधक श्री गुप्ता से जल्द मैदान को सुंदरीकरण कराने की बात कही। जिस पर समुह महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने तुरंत मैदान सुंदरीकरण कार्य शुरू करवा दिया। काम शुरू होते ही एशोसियसन के पदाधिकारियों समेत भाजपा के जिलामहामंत्री मिथलेश कुमार गुप्ता, नत्थु प्रसाद गुप्ता, कुलदीप साव समाजसेवी सुभाष दास रंजीत गुप्ता आदि ने विधायक तथा समुह महाप्रबंधक के सराहनीय पहल बताते हुए अभार व्यक्त किया है। उलेखनीय है कि टंडवा क्रिकेट स्पोर्ट एशोसियसन के तत्वावधान में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है। जिसको देखते हुऐ युद्ध स्तर पर मैदान समतली करण व सुंदरी करण कार्य सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के पहल से शुरू कर दी गई है। मौके पर प्रमोद वर्मा, जीत बाबा, सुरेंद्र नायक, मिथलेश कुमार, छोटु नायक, प्रयाग दास, अमेरिका नायक, रंजीत गुप्ता, दीपक गुप्ता, अंकित नायक, संतोष कुमार समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,252