Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अब वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगी पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगी पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना
विज्ञापन

कल्पना सोरेन को मिली वाई श्रेणी सुरक्षा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस की विशेष शाखा में शुक्रवार को राज्य सुरक्षा वर्गीकरण समिति की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान झारखंड के विशिष्ट, अति विशिष्ट व्यक्तियों के आसन्न खतरे की समीक्षा की गयी। समीक्षा के बाद जेड प्लस, जेड, वाई प्लस, वाई और एक्स कटैगरी में सुरक्षा में सभी लोगों को रखा गया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और राजनीति में कदम रख चुकी कल्पना सोरेन को भी अब वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। राज्य पुलिस ने कुल 119 लोगों की सुरक्षा की समीक्षा की है।

विज्ञापन