Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

केंद्र सरकार ने घर की दहलीज लांघने पर मजबूर कर दिया : कल्पना सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
केंद्र सरकार ने घर की दहलीज लांघने पर मजबूर कर दिया : कल्पना सोरेन
विज्ञापन
  • साहिबगंज में गरजीं कल्पना सोरेन- हेमंत सोरेन को जेल में बंद करने वालों को देना होगा हिसाब

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बीते बुधवार को साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड मुख्यालय में स्थित खेल स्टेडियम परिसर में झामुमो के कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान कल्पना ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

कल्पना ने कहा कि 18वीं सदी में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संथाल परगना में हूल अर्थात क्रांति हुई थी, ठीक उसी प्रकार केंद्र सरकार सरकार के खिलाफ साहिबगंज की धरती से हूल होगा। हेमंत सोरेन को जेल में बंद करने वालों को इसका हिसाब देना होगा। कल्पना ने कहा कि उन्हें सोरेन परिवार की बहू होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन और सास रुपी सोरेन से संघर्ष की जो सीख मिली है उसे और आगे ले जाने के लिए 18 वर्ष के बाद घर की दहलीज लांघ कर बाहर निकलना पड़ा है, उसे बेकार नहीं होने देंगे।

कल्पना ने कहा कि कोविड के समय भी हेमंत सोरेन ने जान जोखिम में डालकर झारखंड के लोगों की सेवा की। वर्तमान में वह जेल में हैं। इससे घबराना नहीं है, क्योंकि हमारे ससुर शिबू सोरेन ने अपना घर छोड़कर जमींदारों के विरुद्ध आवाज बुलंद किया था तो मेरी सास ने धैर्य रखकर काम लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आंसू की एक-एक बूंद का बदला लेना है।

विज्ञापन