रांची की अदालत ने दिखायी मेहरबानी
टीम एबीएन, रांची। रांची की अदालत ने अभिनेत्री अमीषा पटेल को 3 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में एक और मौका दिया है। कोर्ट ने उनसे कहा है कि वह 7 मार्च को सशरीर कोर्ट में हाजिर हों। इस मामले में अमीषा पटेल के तेवर भी नरम पड़े हैं।
उन्होंने कहा है कि वह पैसे लौटाने के लिए तैयार हैं।