Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

कोडरमा : सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
  • जेजे कॉलेज के समीप कार और ट्रक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत 

टीम एबीएन, कोडरमा। थाना क्षेत्र के जेजे कॉलेज के पास बुधवार को कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार एक कार पर सवार होकर तीन लोग पटना से धनबाद की तरफ जा रहे थे। 

वहीं कोडरमा से एक ट्रक तिलैया की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जेजे कॉलेज के समीप कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में कार चालक बिच्छू शर्मा उर्फ गणेश मिश्रा, कार पर सवार महिला विजयलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जबकि कार पर सवार अजय कुमार की इस दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना के बाद जेजे कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने घायलों को आटो के जरिए इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज करके विजय लक्ष्मी को रिम्स रेफर कर दिया गया। चालक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 24,942