Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वाईएमसीए धुर्वा का 21वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से मना

वाईएमसीए धुर्वा का 21वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से मना
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में मंगलवार को 21वां वार्षिक खेल कूद समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें वाईएमसीए धुर्वा के सचिव सौरव मुर्मू, मिस सुषमा रोजी टोप्पो ने ध्वजारोहण एवं फीता काट कर खेलकूद की शुरुआत की। 

स्वागत भाषण प्राचार्य ने दिया एवं मंच संचालन मिस डॉली चौधरी एवं पूनम कुजूर ने किया। बच्चों ने खेलकूद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बच्चों के बीच 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मी रेस, बाधा दौड़, मेंढक रेस, जयमाला रेस, रस्सी दौड़ की प्रतियोगिता हुई। 

विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समापन भाषण उप प्राचार्य कालिस्ता सागा ने दिया। कार्यक्रम में आदित्य सिंह शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे मौजूद रहे। 

जूनियर ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ चैंपियनशिप कृति मुंडा ग्रीन हाउस, सब जूनियर में श्रुति मुंडा ब्लू हाउस, जूनियर ग्रुप में नवीन उरांव येलो हाउस, इंटर ग्रुप में अदिति कुमारी ब्लू हाउस, सीनियर ग्रुप में अन्वी कुमारी येलो हाउस, ओवरआल चैंपियन श्रुति मुंडा ब्लू हाउस, बेस्ट एरोबिक येलो हाउस, बेस्ट डिसिप्लिन अवार्ड ब्लू हाउस एवं टीम चैंपियनशिप का अवार्ड ब्लू हाउस को मिला।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.