एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले के मुफ्ती थाना क्षेत्र में बड़ी कल्याणी पंचायत के मुखिया कुंदन वैद्य को देर रात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। हेलमेट की वजह से गोली नीचे की ठुड्डी से लगकर निकल गयी। फिलहाल वह सदर अस्पताल में इलाजरत है।
मामले को लेकर गोड्डा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सीडीपीओ एवं डीएसपी ने घायल मुखिया का बयान ले लिया है। हालांकि किस वजह से उनपर गोली चली इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।