Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हेमंत झुकते नहीं, इसलिए कुर्सी छोड़ी : कल्पना सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हेमंत झुकते नहीं, इसलिए कुर्सी छोड़ी : कल्पना सोरेन
विज्ञापन

झामुमो का 51वां स्थापना दिवस, कल्पना सोरेन ने की राजनीतिक जीवन की शुरुआत 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सान्निध्य में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झामुमो 51वें स्थापान दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। मौके पर कल्पना सोरेन ने विधिवत पार्टी का झंडा लहराते हुए अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 

जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि वे किसी के सामने झुकते नहीं हैं। हमारे जितने विधायक और कार्यकर्ता यहां मौजूद हैं, उनका मनोबल देखकर ऐसा लग रहा है कि हमने दिखा दिया कि झारखंड कभी झुकेगा नहीं।

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। गिरिडीह की जनसभा में पहुंचने के पहले कल्पना सोरेन ने पीरटांड़ पार्श्वनाथ पर्वत की तलहट्टी में मांझीथान में पूजा-अर्चना की। समारोह में मंच पर मंत्री हफीजुल हसन, बेबी देवी, महुआ माजी, मथुरा प्रसाद महतो, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद, जयप्रकाश वर्मा समेत अन्य मौजूद हैं।  

झामुमो स्थापना दिवस पर राजनीतिक जीवन की शुरुआत 

गिरिडीह के झंडा मैदान में सोमवार को झामुमो का 51वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इस दौरान विधिवत रूप से पार्टी का झंडा लहराते हुए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। गिरिडीह की जनसभा में पहुंचने से पहले कल्पना सोरेन पीरटांड़ पहुंचीं और पार्श्वनाथ पर्वत की तलहट्टी में मांझीथान में आराधना कीं।

विज्ञापन