Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

सूर्य मिशन के दिन से ही परेशानी में इसरो चीफ, जानें क्यों...

सूर्य मिशन के दिन से ही परेशानी में इसरो चीफ, जानें क्यों...
विज्ञापन

सूर्य मिशन लॉन्च के दिन इसरो चीफ में कैंसर का चला पता, पेट में कैंसर के हैं शिकार 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कैंसर वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्या है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ में कैंसर का निदान हुआ है। जिस दिन भारत का आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था, उसी दिन इसरो प्रमुख में कैंसर का पता चला। 

मीडिया से एक बातचीत में सोमनाथ ने पुष्टि की है कि जांच के दौरान शरीर में अनियंत्रित कोशिकाओं की वृद्धि के बारे में पता चला, जिसके आधार पर कैंसर का निदान किया गया है।  एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया- आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च की सुबह मेरी स्कैनिंग की गई, इसमें पता चला कि पेट में अनियंत्रित रूप से कैंसर कोशिकाएं बढ़ रही हैं। मिशन लॉन्च के बाद मैं चेन्नई गया, वहां दोबारा स्कैनिंग और कई और जांच की गयी। 

रिपोर्ट्स से पता चला कि ये वंशानुगत रोग है। डॉक्टर्स ने आपरेशन की सलाह दी। डॉक्टर्स की टीम ने कैंसर की सर्जरी और फिर कीमोथेरेपी की। इंटरव्यू में इसरो चीफ बताते हैं, ये मेरे और परिवार के लोगों के लिए काफी चौंका देने वाली स्थिति थी, पर उपचार ही इसका एकमात्र तरीका था जो समय पर होना भी जरूरी था।

कैंसर का इलाज संभव है, ये लाइलाज नहीं है। निश्चित ही ये मेरे और परिवार के लिए कठिन समय था। डॉक्टर्स ने इसके नियमित स्कैनिंग की सलाह दी है। फिलहाल मैं ठीक हूं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.