टीम एबीएन, रांची। मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 मार्च सोमवार को राज्य के सभी जिलों के लिए आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज भी पूरे राज्य में झमाझम बारिश की संभावना है व वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर लोगों को थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।
मौसम केंद्र के अनुसार, आज पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश दर्ज की जायेगी। ओलावृष्टि को लेकर कुछ जिलों में विशेष चेतावनी जारी की गई है, जिनमें खासतौर पर गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार शामिल है।