Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ओरमांझी : 10 लाख से होगा तालाब का कायाकल्प

ओरमांझी : 10 लाख से होगा तालाब का कायाकल्प
विज्ञापन
  • ओरमांझी में 10 एकड़ जमीन पर बने तालाब का 81 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

टीम एबीएन, रांची। कोल इंडिया के सीएसआर मद से लगभग 10 एकड़ जमीन पर बने ओरमांझी गांव के एकमात्र सरकारी तालाब का 81 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। 

राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने शनिवार को ओरमांझी की प्रमुख अनुपमा देवी और पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के साथ संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। सौंदर्यीकरण के तहत सीढ़ी का निर्माण, तालाब के चारों ओर फाइबर ब्लॉक से पाथवे का निर्माण, हाईमास्ट लाइट, सोलर लाइट और गार्डवाल का निर्माण कराया जायेगा। 

राज्यसभा सांसद ने कहा इसके लिए मैं कोल इंडिया को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उसने कम समय में तालाब सौंदर्यीकरण के लिए अपनी स्वीकृति और राशि दे दी। उन्होंने ठेकेदार और विभाग के सहायक अभियंता से कहा कि काम की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं करेंगे और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। 

मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, उपाध्यक्ष मानकी राजेंद्र साही, मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, शिव नारायण साहू, बालक पाहन, संतोष गुप्ता, सत्यनारायण तिवारी, शशि मेहता, अलखनाथ महतो, सतीश कुमार, नरेंद्र कुमार और बबलू कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,716