Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री शिव बारात को लेकर सीएम चंपाई सोरेन को मिला आमंत्रण

श्री शिव बारात को लेकर सीएम चंपाई सोरेन को मिला आमंत्रण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवास में श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित शिव बारात में सम्मिलित होने को लेकर आमंत्रित किया। 

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होनेवाली शिव बारात के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मौके पर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर के नंद किशोर सिंह चंदेल, गुलशन मिड्ढा सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.