Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कल झारखंड-बिहार-बंगाल में योजनाओं का पिटारा खोलेंगे पीएम मोदी

कल झारखंड-बिहार-बंगाल में योजनाओं का पिटारा खोलेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन

मोदी कल से झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार की दो दिन की यात्रा पर 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल से झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि पीएम मोदी कल सुबह झारखंड के धनबाद के सिंदरी पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह झारखंड में 35 हजार 700 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

बाद में प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के हुगली के आरामबाग में 7 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दो मार्च को प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर पहुंचेंगे जहां वह 15,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

दोपहर में प्रधानमंत्री बिहार के औरंगाबाद में 21 हजार 400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शाम को श्री मोदी बिहार के बेगुसराय में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और लगभग 1.48 लाख करोड़ रुपये की तेल और गैस क्षेत्र की परियोजनाओं तथा 13 हजार 400 करोड रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.