टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स एडुकेशन, हुटुप, इरबा में सत्र 2023-2025 के प्रशिक्षु छात्र - छात्राओं को सत्र :- 2022-2024 के प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम कर महाविद्यालय में फ्रेशर्स दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नागेंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं स्वागत सम्बोधन महाविद्यालय के उप -प्राचार्य रुपेश कुमार के द्वारा किया गया। मिस और मिस्टर फ्रेशर्स का चुनाव खेल एवं बौद्धिक क्षमता के तहत महाविद्यालय के उप - प्राचार्य रुपेश कुमार एवं सहायक व्यख्याता ममता कुमारी के द्वारा अवलोकन कर पल्लवी राज और नमन बा को चुना गया।
वेल ड्रेस के ख़िताब से दिपेंती सरकार एवं डेनिश अंकित सोरेंग को नवाज़ा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरकर्मी डॉ. अंजली, डॉ. रश्मि, डॉ. बिनीता,अपर्णा कुमारी, सुरेश यादव एवं रोहित कुमार सिंह मौज़ूद थे।