Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एक मार्च के बदले 29 फरवरी को ही होगा ट्विटर अभियान : देवेन्द्र नाथ महतो

एक मार्च के बदले 29 फरवरी को ही होगा ट्विटर अभियान : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन

ट्विटर अभियान तिथि में फेरबदल

टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो ने जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक में हो रही गड़बडी को लेकर चल रहे चरणबद्घ आंदोलन जारी रखते हुए एक मार्च को आयोजित डिजिटल एक्स ट्विटर अभियान को शिक्षक और छात्रों के निवेदन से तिथि और हैश टैग में परिवर्तन किया गया, एक मार्च के जगह 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को समय सुबह 10 बजे से शुरू किया जायेगा। 

हैशटैग #justice_jssc_students के जगह #conduct_jssc_fair_exams तथा नौकरी_ नहीं_ तो_ बदलेंगे_ झारखण्ड_ सरकार जो शिक्षकों के सहमति से चल रहा था वही होगा।

मौके पर देवेन्द्र नाथ झारखंड के सभी छात्र, अभिभावक, और शिक्षक गण को ज्यादा से ज्यादा ट्वीट री ट्वीट करने की अपील की। ट्विटर अभियान के माध्यम से सरकार का मुख्य मांग है कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का संचालन करने वाला भ्रष्ट एजेंसी को तत्काल ब्लैक लिस्टेड करके नई विश्वसनीय एजेंसी को हायर कर तत्काल सीजीएल समेत जेएसएससी का अन्य परीक्षा का संचालन किया जाय, जेएसएससी के कचड़ा का सम्पूर्ण सफाई के लिए स्वतंत्र जांच एजेंसी सीबीआई से कराया जाय, तथा 31 जनवरी को निर्दोष छात्रों पर  नामकुम थाना में दर्ज एफआईआर कांड संख्या 46/2024 को निरस्त किया जाय।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,711