Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 48
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : महिला पर गिरा पेड़, मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : महिला पर गिरा पेड़, मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। टुंडी की कमारडीह पंचायत अंतर्गत भोजूडीह गांव में मंगलवार को राहगीर महिला पर अचानक पेड़ गिर जाने से उसकी मौत हो गयी। 

भोजूडीह निवासी अशोक पाल की पत्नी तुलसी पाल (40) की मौत एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान हुई। सूचना के बाद टुंडी पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाज के प्रबुद्ध लोग मामले को सलटाने के लिए लगे हुए हैं। दोनों पक्षों में बैठक हो रही है।

तनाव न हो, इसके लिए पुलिस वहां तैनात है। मंगलवार की शाम तुलसी देवी के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सकों के अनुसार पेड़ का बड़ा हिस्सा तुलसी पाल पर गिरने से उसके सिर की हड्डी टूट गयी थी।

चिकित्सकों ने मौत की वजह सिर की हड्डी के टूटने को बताया है। महिला के परिजनों ने सरायढेला थाना में फर्द बयान भी दर्ज कराया है। बताया जाता है कि कमारडीह पंचायत भवन के पास सीएपी है। तुलसी देवी सीएसपी से पैसा निकाल कर घर लौट रही थी।

इसी दौरान बगल की ईदगाह में बड़ा पेड़ है, जिसे काटा जा रहा था. संयोग से जैसे ही महिला ईदगाह के पास आयी, पेड़ उसी पर जा गिरा, जिससे वह घायल हो गयी। आनन-फानन में गांव के लोग उसे एसएनएमएमसीएच ले गये, जहां, चिकित्सकों ने तुलसी देवी को मृत घोषित कर दिया। 

बताया जाता है कि पेड़ काट रहे लोगों ने सड़क पर किसी को निगरानी के लिए नहीं रखा था और न ही पेड़ काटे जाने की सूचना दी थी, इसी कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मुखिया जय नारायण मंडल, पूर्व मुखिया अब्दुल रशीद अंसारी, अनवर अंसारी, थाना प्रभारी असीम कमल तोपनो, एसआइ अखिलेश सिंह घटनास्थल पर ही मौजूद थे।

विज्ञापन