टीम एबीएन, कोडरमा। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में चार अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देशानुसार 24 घंटा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक कोडरमा सह थाना प्रभारी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में 27 फरवरी को जिले के सतगावां थाना अंतर्गत दर्शननाला चेकपोस्ट के समीप झाड़ी में छुपाकर रखा गया 36 केन वियर, 500 एमएल, पांच बोतल इंपिरियल ब्लू अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। इस संबंध में सतगावां थाना विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।