Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एनएच विस्थापित दुकानदारों का हो पुनर्वास : सईद नसीम

एनएच विस्थापित दुकानदारों का हो पुनर्वास : सईद नसीम
विज्ञापन
  •  कांग्रेस नेता ने डीसी मेघा भारद्वाज को लिखा पत्र

टीम एबीएन, कोडरमा। डीसी मेघा भरद्वाज को कांग्रेस नेता सईद नसीम ने पत्र लिख कर कोडरमा के राष्ट्रीय राजमार्ग 20 के निर्माण के कारण हुए विस्थापितों की समस्याओं को सुलझाने, उनके लिए स्थान चिन्हित कर देने के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 20 निर्माणाधीन कार्य के बाद निर्माण की वजह से विस्थापित होने वाले दुकानदारों को रोजी-रोटी की चिंता सता रही है। 

सड़क किनारे वर्षों से छोटे-छोटे रोजगार, वाहनों के रिपेयरिंग, गैरेज, टायर पंक्चर फिटिंग, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, शॉप वेल्डिंग और अन्य व्यसाय जो सड़क के किनारे ही कि जा सकती है। उनके समक्ष रोजगार व जीविकोपार्जन को लेकर विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है। इन दुकानदारों, छोटे-छोटे व्यसाय करने वालो के बच्चों का भविष्य अंधकार में समाता नजर आ रहा है। 

लगभग कई दशकों से कठिन संघर्ष कर स्थापित दुकानदार बमुश्किल अपना व्यापार खड़ा किया था। लगभग 5 सालों से धीमी गति से राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य चलने से अब इन दुकानदारों की पूंजी तो डूब ही गई है, वे अन्य किसी कार्य में लग कर फिर व्यापार खड़ा करने के कठिन मानसिक संघर्ष से गुजर रहे हैं। पत्र में उपरोक्त समस्या को ध्यान में रखते हुए इन दुकानों और दुकानदारों का पुनर्वास करने की मांग की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,715