टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित होने वाले जेएसएससी सीजीएल प्रश्न पत्र लिक मामले पर चरणबद्ध आंदोलन जारी रखते हुए अब डिजिटल महा अभियान ट्वीटर कैंपेन का आयोजन किया गया है।
मौके पर आंदोलन के अगुआ देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि अगामी 1 मार्च को ट्विटर अभियान का आयोजन किया गया है जिसका हैज टैग #justice_jssc_ students रखा गया है। ट्विटर अभियान को सफल बनाने के लिए 24 जिला के कोचिंग संस्थान, लाईब्रेरी, हॉस्टल, लॉज, इत्यादि में ट्विटर करो अपना भविष्य बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने झारखंड के सभी छात्र, अभिभावक सम्मानित शिक्षकों को इस अभियान को सफल बनाने में समर्थन कर सहयोग करने का अपील की है 27 दिन से भी अधिक बित जाने के बाद भी अब तक प्रश्न पत्र गिरोह के मास्टरमाइंड मुख्य सरगना का खुलासा नहीं हो सका है एवं उक्त परीक्षा की जांच हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित किये गये SIT के द्वारा भी अब तक आधिकारिक रूप से जांच के वस्तु स्थिति (स्टेटस) का मीडिया कॉन्फ्रेंसिंग जारी नहीं किया गया है।
उक्त ट्विटर कैंपियन के माध्यम से JSSC CGL प्रश्न पत्र लिक का स्वतंत्र एजेंसी सीबीआई से जांच कराया जाये, नयी विश्वसनीय परीक्षा एजेंसी को हायर करते हुए तमाम परीक्षाओं को यथाशीघ्र संचालित किया जाये।
प्रश्न पत्र उजागर करने वाले निर्दोष छात्रों के नामकुम थाना में दर्ज एफआईआर कांड संख्या-46/2024 को वर्तमान बजट सत्र में ही वापस लिया जाये, वर्तमान विवादित सीजीएल परीक्षा संचालित करने वाले परीक्षा एजेंसी द्वारा संपादित होने वाली सभी नियुक्ति परीक्षाओं का स्वतंत्र इकाई से जांच की जाये।