सरायकेला में श्याम महोत्सव का आयोजन
एबीएन न्यून नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला में श्याम मित्र मंडली द्वारा श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह को मित्र मंडली द्वारा भव्य निशान यात्रा निकाली गयी। निशान यात्रा स्थानीय धर्मशाला के लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकाली गयी, जो पूरे सरायकेला शहर का भ्रमण करते बिरसा स्टेडियम तक पहुंची, जहां निशान यात्रा का समापन किया गया।
निशान यात्रा में ड्रोन कैमरे से पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा की गयी। निशान यात्रा में हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा जैसे गीतों से पूरा इलाका गुंजयमान हो रहा था। भगवा वस्त्र धारण कर निशान यात्रा में शामिल लोग बाबा के जयकारे लगाते हुए भक्ति के लीन नृत्य भी कर रहे थे। निशान यात्रा में रामघड़ के ताशे व नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रहा। निशान यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
मौके पर श्याम मित्र मंडली के मनोज चौधरी, सुमित चौधरी, शंभुनाथ अग्रवाल, सौरव चौधरी, हननी चौधरी, आशीष अग्रवाल, वितेश चौधरी, रतन चौधरी, ललित चौधरी, प्रेम अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, सुमित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, आकाश अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।