टीम एबीएन, रांची। हेल्पिंग इंडिया फीडिंग इंडिया के कामों की चर्चा अब सात समंदर पार भी होने लगी है, जिसकी बानगी तब देखने मिली जब श्रीलंका के एक न्यूज चैनल से वहां के एंकर रांची (झारखंड) आये और संस्था के साथ जाकर फूड ड्राइव के तरीकों से अवगत हुए। एंकर का नाम सेंड्रो सत्यजीत हैख् जो न्यूज फर्स्ट नामक चैनल में बतौर एग्जीक्यूटिव काम करते हैं।
सेंड्रो ने संस्था के संस्थापक अभिजीत से फूड ड्राइव के तौर तरीकों की जानकारी ली एवं स्वयं भी बच्चों को खाना परोसा। इस कार्यक्रम के दौरान हेल्पिंग इंडिया फीडिंग इंडिया के कुछ सदस्य अभिजीत, अभिषेक, सूरज, राहुल, हिमांशु, अरविंद, सुलेखा तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।
सेंड्रो ने बताया कि अभिजीत के माध्यम से उन्होंने भारत मे खाद्य वितरण के असंगतियों के बारे में जाना। सेंड्रो ने स्थिति को श्रीलंका की भांति ही चुनौतीपूर्ण बताया और साथ मिलकर भूख से लड़ने की बात कही।