Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

नींबू पहाड़ में अवैध खनन मामले में जारी रहेगी सीबीआई जांच

नींबू पहाड़ में अवैध खनन मामले में जारी रहेगी सीबीआई जांच
विज्ञापन
  • झारखंड हाइकोर्ट ने नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले में सीबीआई जांच पर लगी रोक को हटाया

टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले में सीबीआई जांच पर लगी रोक को हटाते हुए राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। 

झारखंड हाईकोर्ट ने साहेबगंज जिले के नींबू पहाड़ में अवैध खनन मामले में सीबीआई को जांच जारी रखने का आदेश दिया गया है। सीबीआई अब इस मामले में अपनी जांच जारी रखेगी।

इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच में हुई है। सीबीआई की ओर से अदालत को यह जानकारी दी गई कि नींबू पहाड़ क्षेत्र में अवैध खनन के मामले का मुद्दा गंभीर है। 

सीबीआई ने इस मामले में 6 जनवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके खिलाफ राज्य सरकार ने 13 जनवरी 2023 को हाईकोर्ट में जाकर सीबीआई की जांच के खिलाफ अपील की थी। 

हाईकोर्ट ने 13 जनवरी 2023 को सीबीआई की जांच पर रोक लगा दी थी। वहीं, अब झारखंड हाईकोर्ट ने नींबू पहाड़ में अवैध खनन मामले में सीबीआई को जांच जारी रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.