Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 295
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश ने की शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश ने की शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग
विज्ञापन
  • प्रारंभिक शिक्षकों की प्रोन्नति देने को लेकर सचिव व निदेशक से मिले : संघ

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 फरवरी 2024 को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल उमा शंकर सिंह प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एवं शशि प्रकाश सिंह निदेशक प्राथमिक शिक्षा से मिलकर रांची जिले में प्रारंभिक शिक्षकों की प्रोन्नति ग्रेड 7 में प्रधानाध्यापक पर देने एवं ग्रेट 4 में प्रोन्नति देने के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया।

यह भी कहा गया कि न्यायालय के आदेश से कॉमर्स के शिक्षकों  को एसएसटी में प्रोन्नति दी जा रही है जबकि  सामाजिक विज्ञान के मूल कोटि के शिक्षकों की प्रोन्नति नहीं दी जा रही है इससे वरीयता का हनन हो रहा है जो  न्यायोचित नहीं है।

फिर कनीय को प्रोन्नति मिल जायेगी और वरीय को प्रोन्नति नहीं मिलेगी और फिर कई कोर्ट केस का मामला सामने आयेगा। साथ ही शिक्षको का अंतर जिला स्थानांतरण और एमएसीपी लाभ  यथाशीघ्र देने की कार्रवाई करने की बात कही गयी। इस पर सचिव व निदेशक ने त्वरित कार्रवाई करने के लिए भरोसा दिये। 

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद कृष्ण शर्मा राकेश कुमार अजय ज्ञानी आदि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद (9308656313/ 9431359825) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन