टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-I सह-पठित अनुच्छेद 243-Y तथा झारखण्ड पंचायत राज अधिनियम 2001 की धारा 114 (1) के तहत पंचम राज्य वित्त आयोग के गठन के निमित्त राज्य सरकार से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में अमरेन्द्र प्रताप सिंह, भाप्रसे (सेवानिवृत्त) को पंचम राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पंचम राज्य वित्त आयोग के सदस्य श्री हरीश्वर दयाल, एसोसिएट प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष (अर्थशास्त्र), संत जेवियर्स कॉलेज, रांची एवं निदेशक, पंचायती राज (पंचायती राज विभाग), झारखण्ड (पदेन) होंगे।