टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, स्त्री सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में सिख पंथ के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, स्त्री सत्संग सभा में आज 22 फरवरी, गुरुवार को प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सजाये गये विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक वाहेगुरु सिमरन के जाप से हुई। तत्पश्चात 8:30 से 9:45 बजे तक समूह साध संगत ने श्री सुखमनी साहिब जी का सामूहिक पाठ पढ़ा।
मौके पर स्त्री सत्संग सभा की रमेश गिरधर, बबली दुआ एवं अमनदीप कौर ने जो जो सिमरै सो सुख पाए धन धन साहिब श्री हर राय... एवं सुखदायी मेरे हर हर राय... शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा।
श्री अनंद साहिब जी के पाठ, ग्रंथी श्री अमरीक सिंह जी द्वारा अरदास तथा हुकुम नामा पढ़े जाने और कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ विशेष दीवान की समाप्ति सुबह साढ़े दस बजे हुई। इसके उपरांत साध संगत के बीच चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया।
आज के दीवान में प्रकाश गिरधर, गिरीश मिड्ढा, अमर सिंह मुंजाल, सुंदर लाल मिड्ढा,पाली मुंजाल, मनीष गिरधर, सोनू खुराना, हीरा लाल थरेजा, हैप्पी मुंजाल, अमन सिंह, वेद प्रकाश मिड्ढा, जीतू मिड्ढा, सीमा मिड्ढा, ममता मुंजाल, सोनी, अंजू मुंजाल, पूनम मिड्ढा, राज कौर, अमर बजाज, बेबी मुंजाल, इंदु पपनेजा, साक्षी मिड्ढा, अमिषा मिड्ढा, दीप कौर, आशा मुंजाल, चांद नागपाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।